जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण अभियान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी के अंदर नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा आज अतिक्रमण अभियान चलाया गया| इस अभियान के तहत मंगलपड़ाव क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को नगर निगम प्रशासन के द्वारा हटाया गया| वहीं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि यह अवैध रूप से दुकानें बनाई गई थी| जिसको प्रशासन के द्वारा हटाया जा रहा है| रोड के किनारे अवैध रूप से निर्माण कर रखा है, चाहे वह होटल हो या मॉल या अस्थाई दुकान उसको तोड़ा जा रहा है| यह अभियान लगातार जारी रहेगा|

वही मौके पर पहुंचे नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता है| लेकिन बिना नोटिस के इन लोगों को हटाया जा रहा है| यह इनका गलत तरीका है| लेकिन नगर आयुक्त महोदय के द्वारा बताया गया, कि जिन लोगों की दुकानें तोड़ी जा रही हैं| वह नगर निगम में आकर आवेदन कर सकते हैं| उनको अस्थाई दुकान दी जाएगी| लेकिन सड़कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा| यह अतिक्रमण लगातार जारी रहेगा|