
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- रानीखेत

जनपद पुलिस ने नकली आधार कार्ड के आधार कार्ड पर सिम लेकर एक एप के जरिये 11.18 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी यूपी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अल्मोडा जिले के द्वाराहाट विघानसभा के छानागोलू क्षेत्र के च्याली निवासी रमेश चंद्र ने अपने एसबीआई स्थित खाते से 11.18 लाख रुपये निकाल लिए जाने की शिकायत 16 फरवरी को पुलिस से की थी। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया| मामले की जांच रानीखेत कोतवाल को सौंपी। सीओ ओशिन जोशी के नेतृत्व में ठगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। गठन कर अभियुक्त को दबिश दी। साइबर सेल की मदद से चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। पांचवें आरोपी 138 मंडी किशनदास सराय संभल उत्तर प्रदेश निवासी मो. आसिफ को मधुबन होटल संभल से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार मो.आसिफ ने रमेश चंद्र के आधार कार्ड में कूटरचना से अपना फोटो लगाया। इसके बाद उसके आधार कार्ड से वोडाफोन कंपनी का सिम लेकर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर योनो एप डाउनलोड किया। बाद में धोखाधड़ी से रमेश चंद्र के खाते से 11.18,000 रुपये पार कर लिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत राजेश कुमार यादव, एस आई सुनील गोस्वामी, मुकेश टंगडिया, दान गिरी, संदीप सिंह, दीपक खनका आदि पुलिस, एसओजी टीम कर्मी मौजूद थे|


