
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

राजकीय डिग्री कालेज के छात्र छात्राओं ने नमामि गंगे अभियान के तहत लक्सर में स्वच्छता रैली निकालकर गंगा नदी व अन्य नदियो को साफ स्वच्छ रखने की अपील की| रैली की अगुवाई कर रही राजकीय डिग्री कालेज की प्रोफ़ेसर डॉ दुर्गेश कुमारी ने कहा कि गंगा और अन्य सभी नदियों हमारे लिए एक तरह से जीवनदायिनी की तरह से है|


जिस तरह से लागातर प्रदूषण बढ़ रहा है| उससे नदियों के अस्तित्व पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है| इसका सीधा-सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ रहा है| इसलिये नदियों को प्रदूषण मुक्त रखना हमारा परम कर्तव्य है| छात्रो ने भी लोगो को नदियों और अपने शहरों गाँव को साफ स्वच्छ रखने का आहवान किया|


