शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग को लेकर हंगामा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर में हरिद्वार रोड मुहल्ले में अंग्रेजी शराब की बोतले पर प्रिंट से ज्यादा दाम वसूलने से नाराज लोगों ने कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी पुलिसके साथ मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही मिली। ग्राहक की तहरीर पर पुलिस ठेके के सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आपको बता दे कुछ ग्राहक लक्सर में हरिद्वार रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने शराब के जो ब्रांड खरीदे, ठेके के सेल्समैन ने उनके ऊपर प्रिंट किए गए| अधिकतम मूल्य से दस रुपये प्रति बोतल बढ़ाकर लिए। एक ग्राहक ने पेटीएम से भुगतान करने के बाद बोतल पर लिखा अधिकतम मूल्य पढ़ा तो लज्यादा पैसे लेने की बात पकड़ में आ गई। इसके बाद ठेके पर काफी लोग इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे।

उनका कहना था कि ठेकेदार की शह पर ही सेल्समैन ओवररेट की वसूली कर रहा है। इस दौरान सेल्समैन ने अतिरिक्त वसूली का पैसा ग्राहकों को लौटाने की कोशिश की, पर लोग नहीं माने। इसी बीच किसी ने हंगामे की सूचना लक्सर कोतवाली की पुलिस को दे दी। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिसबल लेकर दुकान पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान सेल्समैन द्वारा ग्राहकों से अधिक रकम वसूलने की शिकायत की पुष्टि हुई। पेटीएम से भुगतान करने वाले ग्राहक अर्पित चौधरी ने घटना की तहरीर भी पुलिस को दी है। चौकी प्रभारी नेगी ने बताया कि सेल्समैन से पूछताछ की जा रही है|