नशे में धुत प्रधानाध्यापक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सिद्धांत उनियाल

स्थान- पौड़ी

जनपद पौड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणेथ थलीसैंण के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार का नशे में धुत होकर बच्चों को पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था| जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल को जांच के आदेश दिए थे| जांच के बाद निकल कर आया| कि प्रधानाध्यापक शराब के नशे में बच्चों को पढ़ा रहे थे| जिससे पढ़न पाठन बाधित होने के साथ ही नियमों का भी उल्लंघन किया गया है|

साथ ही विद्यालय के माहौल को खराब करने का काम किया गया है| बताया कि इस तरह की वारदातों से शिक्षा विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है| जिसको देखते हुए उनके द्वारा प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थलीसैंण में संबद्ध कर दिया गया है।