
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक कुकरेजा

स्थान- रूद्रपुर

आज से दिल्ली पंतनगर और देहरादून के बीच इंडिगो एयर ने अपनी हवाई सेवाए सुरु कर दी है। पहले दिन इंडिगो को एटीआर 72 एयरक्राफ्ट 71 सवारियों को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा। जिसके बाद वह देहरादून को रवाना हुआ। इस दौरान एयरपोर्ट के अग्निशमन विभाग द्वारा यात्रियों का वाटर केनन कर स्वागत किया गया गया। पहले दिन इंडिगो का एटीआर 72, 71 यात्रियों को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा। दोपहर 1.40 मिनट में इंडिगो का एटीआर 72 एयरक्राफ्ट पंतनगर एयरपोर्ट के रनवे में लैंड हुआ।


जिसके बाद यात्रियों को उतार कर दो बजकर दस मिनट में देहरादून को रवाना हुआ। एयरपोर्ट निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया की रविवार से इंडिगो रोजाना अपनी हवाई सेवा देगा। आज पहली बार पंतनगर एयरपोर्ट में इंडिगो एटीआर 72 एयरक्राफ्ट 71 यात्रियों को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा है। जबकि यहा से 16 यात्री देहरादून को रवाना हुए है। फ्लाइट 3 बजे देहरादून और 3.20 पर देहरादून से उड़ान भर कर पंतनगर एयरपोर्ट में 4.05 बजे पहुचेगी। यहां पर फ्लाइट 4.25 पर वापस लौटेगी| जिसके बाद 4.25 में दिल्ली के लिए रवाना होगी।


