
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा शहर में पुलिस द्वारा चालान काटने की कार्रवाई से भड़के ई-रिक्शा चालक। आक्रोशित ई रिक्शा चालक एकजुट होकर अपनी समस्या को लेकर पहुंचे, कांग्रेस के विधायक भुवन चंद कापड़ी के कैंप कार्यालय। विधायक की अनुपस्थिति में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर को ई-रिक्शा चालकों ने सुनाया अपना दुखड़ा। आपको बता दें कि रविवार को खटीमा शहर में पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों के भारी भरकम चालान काटने से ई रिक्शा चालकों मे खासी नाराजगी दिखी। इससे आक्रोशित ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा पुलिस पर मनमाना तरीके से चालान काटने और गरीब ई रिक्शा चालकों को परेशान करने का पुलिस पर आरोप लगाया।


वहीं रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया 10-10 हजार के चालान काट कर ई-रिक्शा चालकों को बेरोजगारी और भुखमरी के कगार पर धकेला जा रहा है। वहीं ई रिक्शा चालक धर्मेंद्र कुमार ने अपनी व्यथा को व्यक्त करते हुए, बताया कि मैं गरीब आदमी हूं मेरे पास रहने को घर भी नहीं हैजेवर गिरवी रखकर टुकटुक खरीदा है| और किसी तरह से अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं। साथ ही उन्होंने पुलिस पर मारने पीटने, मनमाना चालान करने व ई-रिक्शा तोड़ने का भी गंभीर आरोप लगाया। वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर ने बताया कि टुकटुक चालकों की समस्या विधायक जी के संज्ञान में आ गई है। इनकी समस्या को लेकर खटीमा सीओ से हमारा एक शिष्टमंडल वार्ता करेगा और जल्द ही इनकी समस्या के संदर्भ में कोई समाधान निकाला जाएगा।


