
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

उत्तराखण्ड की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है पहले दिन पहली पारी में सवेरे 9 बजे से 11 बजे तक हाईस्कूल का हिंदी प्रश्नपत्र था| जबकि दूसरी पारी 2 बजे 5 बजे तक इंटरमीडिएट का हिंदी का प्रश्नपत्र था| हरिद्वार देहात क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर तमाम चौकस व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा आयोजित कराई गई| पहली दिन कैसा रहा प्रश्नपत्र क्या थी| व्यवस्थाएं लक्सर केवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर आये परीक्षार्थियों ने इस बाबत खुलकर अपने अनुभव मीडियाकर्मियों से साझा किए|


परीक्षार्थियों ने बताया कि वैसे तो उनके द्वारा भी पृरी मेहनत की गई है| लेकिन फिर भी पहले दिन थोड़ा टेंशन तो रहती है| परंतु हिंदी का प्रश्नपत्र काफी ईजी रहा| कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि लगभग सभी सवाल आसान रहे| कुछ परीक्षार्थियों ने पूरा प्रश्नपत्र खूब अच्छे से हल कर करने के दावे भी किये| शिक्षा विभाग द्वारा भी पृरी तरहः नकलविहीन ओर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित कराने का दावा किया गया| डीईओ माध्यमिक नरेश कुमार हल्दिया ने कई परिक्षकेन्द्रों पर निरीक्षण कर व्यस्थायो के जायजा भी लिया गया|


