
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। वही सितारगंज में प्रथम पाली में हाईस्कूल और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देने का समय रखा गया है| वही सुबह 8:00 बजे से 11 बजे तक प्रथम पाली में हाईस्कूल के छात्र छात्राओं की प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न हुई। वहीं दोपहर 2:00 बजे से द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं की प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा प्रारंभ होगी। वही प्रथम पाली के छात्र छात्रा जब परीक्षा हॉल से बाहर निकले तो छात्र-छात्राओं में काफी परीक्षा को लेकर उत्साह देखा गया


वहीं छात्र छात्राओं का कहना है, कि कोविड- के बाद परीक्षा हुई है। आज हिंदी का पेपर था सभी का लगभग काफी सही पेपर हुआ है। वही खण्ड शिक्षाअधिकारी सुषमा गौरव ने बताया कि 17 सेंटर बनाये गए है जिसमें 3834 बच्चे पंजिकृत है वही प्रथम पाली में 156 बच्चे अनुपस्थित रहे।


