
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पुष्कर सिंह नेगी

स्थान- चमोली

हेमकुण्ट साहिब की यात्रा की तैयारियों के मद्देनज़र आज भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट एंजिनीर्ज़ के कमांडिंग ओफ़िसर कर्नल आर एस पुण्डीर के निर्देशानुसर सूबेदार मेजर नेकचंद ने अपनी टुकड़ी के साथ श्री हेमकुण्ट साहिब तक रेक्की की तथा पाया की क्योंकि बर्फ़ अधिक है| इसलिए इस वर्ष बर्फ़ हटाने एवम् रास्ता पैदल यात्रा के लिए सुगम बनाने के लिए अधिक जवान एवं अधिक समय की आवश्यकता होगी|


जिस की व्यवस्था कर ली जाएगी तथा अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह के बाद से किसी समय भी यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हेमकुण्ट साहिब ट्रस्ट के सेवादार तथा लाँगरी भी गोविंद घाट पहुँच जाएँगे, तथा फ़ौज के रहने का इंतज़ाम घाघरिया में करेंगे। ट्रस्ट द्वारा भी अप्रैल में ही सभी से विचार विमर्श कर यात्रा खोलने की तिथि का एलान कर दिया जाएगा।


