
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक कुकरेजा

स्थान- पंतनगर

उधम सिंह नगर के पंतनगर में चार दिवसीय किसान मेले का हुआ समापन| विष्वविद्यालय के गांधी हाल में आयोजित किया गया| समापन समारोह इस दौरान मुख्य अतिथि विष्वविद्यालय के कुलसचिव, डा.ए.के. शुक्ला ने किसानों सहित संस्थानों को भी पुरुष्कृत किया गया। अखिल भारतीय किसान 111 वें किसान मेले का आज समापन हो गया है। 4 दिनों तक चले मेले में हजारों की संख्या में किसान विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया| मेले में किसानों के लिए वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक खेती के गुर और अत्याधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। मेले का समापन गांधी हॉल में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.ए.के. शुक्ला के द्वारा किया गया।


इस दौरान उन्होंने कहा की विष्वविद्यालय एवं राज्य सरकार को किसानों के साथ मिलकर उत्पादन नीति को सुनियोजित करने की आवष्यकता है। उन्होंने बताया कि इस किसान मेले में 09 कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसानों को जानकारी प्रदान की गयी। मेले में आये हुए छोटी जोत के कृषि यंत्रों की उपयोगिता की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ों पर कृषि को उद्यम के रूप में स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार का किसान मेला किसानों के प्रति काफी उत्साहवर्धित रहा। उन्होंने उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने द्वारा संचित ज्ञान को अपने सहयोगी किसानों के मध्य साझा करने की जरूरत है|


