
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मनिष

स्थान- पिथौरागढ़

उत्तराखंड हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 28 मार्च सोमवार से शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेंगी।परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों की 100 मीटर की परिधि मे परीक्षाओं के दौरान धारा 144 लागू रहेगी, परीक्षा केंद्रों मे परीक्षार्थियों, कक्ष निरीक्षकों, कर्मचारियों, सचल दल के सदस्यों को भी मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। केन्द्रों पर कोविड गाइडलाइंस का अनुपालन किया जाएगा।


मुख्य शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र सक्सेना ने बताया उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होगी| जो 19 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। विधालयों मे अधिक छात्र संख्या परीक्षा केंद्र की दूरी एंव अन्य पहलुओं को देखते हुए 24 केन्द्रों को संवेदनशील, व कनालीछीना जीआईसी को वर्ष 2008 मे एक विषय का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण अतिसंवेदनशील श्रेणी मे रखा गया है। इस वर्ष हाईस्कूल संस्थागत 6363 व्यक्तिगत 68 इण्टर मे 5961 संस्थागत 62 व्यक्तिगत समेत कुल 12454 परिक्षार्थी परीक्षा देगे।


