
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल श्रीराम सेवक सभा अब नव संवत्सर पर खास धार्मिक आयोजन करने जा रही है । जिसकी जानकारी महासचिव जगदीश बवाड़ी ने दी| नव संवत्सर पर दो अप्रैल की शाम को म्यूजिकल एंड लाइट सिस्टम पर आधारित ‘रामायण गाथा मर्यादा की’ का मंचन किया जाएगा। ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों का दल इसका मंचन करेगा। इस मंचन को शानदार बनाने के लिए संस्था की ओर से श्रीराम सेवक सभा प्रांगण पर भव्य मंच तैयार किया जाएगा।


संस्था के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि नव संवत्सर प्रतिपदा के अवसर पर अपराह्न दो बजे आचार्य भगवती प्रसाद जोशी नव संवत्सर के प्रभाव व राशिफल का वाचन करेंगे। संस्था पदाधिकारियों को सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आयोजन श्रीराम सेवक सभा भवन में होगा। उन्होंने शहरवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा इस आयोजन का लाभ उठायें।


