
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



आज का राशिफल: 28 मार्च 2022

मेष


विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। ऊर्जा और आत्मविश्वास बनाए रखें। बिजनेस में नई योजना पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं है। काम पूरे होने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस के कार्यों में दिक्कत आने पर किसी सहयोगी की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। रुपए पैसे के मामले की वजह से किसी निकट संबंधी से मनमुटाव होने की भी आशंका है।

वृष

मानसिक और आत्मिक सुख शांति का अनुभव होगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल हैं। व्यवसायिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने की वजह से बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। तनाव और चिंता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम भी रहेगा।
मिथुन


कभी अपनी अहमियत दूसरों के समक्ष जाहिर करने के चक्कर में कुछ गलत एक्टिविटी भी हो सकती है| कमीशन, बीमा, शेयर्स आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदा होगा। सर्वाइकल और बदन दर्द की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करें साथ ही उचित आराम भी लें।
कर्क

धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में अपनी आस्था और रुझान रखने से आपके व्यक्तित्व और अधिक निखार आएगा। व्यवसाय में मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। स्वस्थ बने रहने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
सिंह

ग्रह स्थिति कुछ ऐसी भी है कि बिना वजह आप तनाव लेकर रखेंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना जरूरी है। ऑफिस के कामों में आप की कार्य क्षमता की वजह से अधिकारी खुश रहेंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें और सभी सावधानियां बरतें।
कन्या

आज किसी बड़ी दुविधा और बेचैनी से आप को राहत मिलेगी। आप की विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। डेली इनकम पहले से बेहतर होगी। कोई भी बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले उचित सोच विचार जरूरी है। गरिष्ठ और तला-भुना खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
तुला

आप कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सकारात्मक बने रहने के लिए ज्ञानवर्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। पारिवारिक सदस्यों के व्यक्तिगत दिनचर्या में ज्यादा रोक-टोक ना करें। आपका अपनी व्यवस्थित दिनचर्या तथा कार्य प्रणाली बनाकर रखना |
वृश्चिक

व्यवसायिक गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति को सामान्य रखेंगे। पारिवारिक सदस्यों के लिए कुछ ना कुछ उपहार लाना सबको खुशी प्रदान करेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। गले में कुछ इन्फेक्शन और बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करें और अपना ध्यान रखें।
धनु

किराएदारी संबंधी मामलों में कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं। किसी भी प्रकार की उधारी संबंधी लेनदेन ना करें। ऑफिशियल कार्यों में लापरवाही ना बरतें। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की तकरार रहेगी। परंतु घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। स्त्रीवर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। स्त्रीजनित रोग परेशान कर सकते हैं।
मकर

आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। भावनाओं में आकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें और खर्चों के मामले में भी ज्यादा दरियादिली रखना उचित नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता रखना जरूरी है।
कुंभ

किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। वाद-विवाद की स्थिति में भी ना पड़े। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। सकारात्मक और स्वस्थ बने रहने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकालें।
मीन

फाइनेंस संबंधी बनते कार्यों में अचानक ही कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए लापरवाह ना बने रहे। व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। सहयोगी का नकारात्मक रवैया कार्यस्थल के वातावरण को प्रभावित कर सकता है। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इससे राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करे। इस समय किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की भी आशंका है।


