बसपा विधायक का फूंका पुतला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

मंगलौर के बसपा विधायक सरबत करीम के विजय जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जाने का विरोध  लगातार तूल पकड़ रहा है| इसे लेकर अब एबीवीपी के उपजिला प्रमुख अरुण भारती की अगुवाई में सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने लकसर बालावाली तिराहे पर बसपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया| तथा उनका पुतला भी फूंका| कार्यकर्ताओं का कहना था| कि जिस तरह से बसपा विधायक के कार्यक्रम में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए है|

उससे साबित होता है, कि बसपा विधायक और समर्थक पृरी तरह से पाकिस्तान की आतंकवाद वाली सोच के समर्थक है| ऐसी सोच के लोगो की हिंदुस्तान में कोई जरुरत नही है नही है| कार्यकर्ताओं ने बसपा विधायक और नारेबाजी करने वालो पर देशद्रोह के मुकदमे दर्ज किए जाने तथा विधायक को इस मामले में देश की जनता से माफी मांगने का वीडियो जारी किये जने की मांग की साथ ही ऐसा नही होने पर देशभर में आंदोलन छेड़े जाने की भी चेतावनी दी|