
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढुंगी

कालाढूंगी में रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज में मॉडल क्रू स्टेशन बनाया गया है। कालाढूंगी में स्थित इस क्रू स्टेशन में फायर सीजन में हर समय फायर कर्मी मौजूद रहेंगे। और कालाढूंगी के जंगल सहित प्रभाग के कहीं भी जंगल में भीषण अग्नि की खबर मिलने पर आग बुझाने पहुंचेंगे। शनिवार को इस मॉडल क्रू स्टेशन का उद्घाटन मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्वनी पाटिल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि रामनगर वन प्रभाग का यह पहला क्रू स्टेशन है|


जहां आग बुझाने के उपकरण भी रहेंगे और फायर कर्मी भी हर समय मौजूद रहेंगे। ताकि जंगल में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचा जा सके। उद्घाटन के बाद उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्वनी पाटिल के पहुंचने पर कंजरवेटर दीप चंद्र आर्या, डीएफओ रामनगर चंद्र शेखर जोशी, डीएफओ तराई पश्चिमी बलवंत सिंह शाही, रेंज अधिकारी अमित ग्वासाकोटी ने उनका स्वागत किया|


