
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी काठगोदाम कलसिया पुल की एक लाइन बंद होने और जाम की आशंका के चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है| शनिवार से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी के रास्ते जाएंगे| जबकि पहाड़ से आने वाले वाहन काठगोदाम के रास्ते ही हल्द्वानी जाएंगे| इनमें दो पहिया वाहन चालकों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है|


मंडी के वाहनों को कलसिया पुल से जाने के लिए रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक छूट मिलेगी| एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट और सीओ हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धोनी ने बताया की बरेली रोड से जाने वाले सभी वाहन मोती नगर से जयपुर बीसा होते हुए| गन्ना सेंटर पंचायत घर से मुड़कर आरटीओ रोड हनुमान मंदिर कमलुवागांजा से वाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल भवाली भीमताल अल्मोड़ा की ओर जाएंगे|


