कांग्रेस विधायक और विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचन के लिए पहुंचे विधानसभा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज अग्रवाल

स्थान- देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बाजपुर से कांग्रेस के विधायक यशपाल आर्य आज विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए विधानसभा पहुंचे| जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए भारतीय जनता पार्टी के कोटद्वार से विधायक रितु खंडूरी के पहली महिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा रितु खंडूरी लोकतांत्रिक मर्यादाओं और परंपराओं का निर्वहन करते समय बहुआयामी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगी| और बेहतरीन विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करेंगी। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कहा कि केंद्रीय आलाकमान जब भी नेता प्रतिपक्ष के लिए जो भी नाम फाइनल करेगा|

उस पर प्रदेश नेतृत्व और कांग्रेस के विधायक अमल करने का काम करेंगे| हालांकि उन्होंने कहा कि तमाम विधायक,नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल है और यह फैसला कांग्रेस आलाकमान को तय करना है| जो भी फैसला कांग्रेस आलाकमान की ओर से नेता प्रतिपक्ष को लेकर किया जाएगा| सभी कांग्रेस जन और विधायक उस फैसले का सम्मान करेंगे। हालांकि कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य से जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खाली चल रहे पद को लेकर सवाल किया गया| तो उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस में जो भी निर्णय लिया जाएगा| वह केंद्रीय आलाकमान की ओर से दिया जाएगा और उस फैसले का सभी को स्वागत करना होगा| हालांकि उन्होंने कहा वह अपने आप को किसी भी पद की दौड़ में शामिल नहीं करते हैं।