बिल का भुगतान ना होने से अस्पताल का काटा गया बिजली कनेक्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सिद्धांत उनियाल

स्थान- पौड़ी

जनपद पौड़ी के अंतर्गत आने वाले चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में विगत माह से बिजली न होने के कारण अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब सब कुछ शोपीस बनकर रह गया है। क्योंकि मार्च फाइनल होने के कारण विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल का भुगतान ना होने पर अस्पताल से बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। जिसके कारण अस्पताल में ना तो पैथोलॉजी लैब काम कर रही है और ना ही अल्ट्रासाउंड मशीन। जिसके कारण मरीजों को बिना जांच के ही बैरंग ही अपने घर वापस लौटा पड़ रहा है। इस पूरे मामले में एसीएमओ डॉ कमलेश भारती ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है|

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस पूरे मामले को दिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया की जल्द ही विद्युत विभाग से बात कर अस्पताल में फिर से विद्युत को बहाल कर दिया जाएगी। इतना तय है कि जब तक विद्युत विभाग को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बकाया बिल भुगतान नहीं किया जाता है| जनता को यूं ही स्वास्थ्य जांच कराए बिना ही अस्पताल से बैरंग वापस लौटना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है।