स्टाल लगवाने वाले कर्मचारियों के साथ व्यापार मंडल पदाधिकारियों की हुई नोकछोक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- ललित जोशी
स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल डीएसए मैदान में हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।जिसके विरोध में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएसए मैदान पहुंचकर नगर पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया| वहीं स्थानीय व्यापारियों और प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाले व्यापारियों के बीच तीखी झड़प भी हो गई| मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी व महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने बिरोध दर्ज करते हुए कहा व्यापारियों की स्थिति एक तो वैसे ही ठीक नही है|

ऊपर से इस तरह स्टाल लगातार व्यापारियों के साथ भेदभाव बरता जा रहा है। इस बात को लेकर व्यापार मंडल व स्टाल लगवाने कर्मचारियों के साथ तीखी नोकछोक भी हुई| व्यापारियों ने बताया कि बीते दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते स्थानीय व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था| अब धीरे – धीरे व्यापारियों की गाड़ी पटरी पर लौटने लगी तो ठीक सीजन के वक्त शहर के बीचो बीच प्रदर्शनी लगाए जाने से व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है| व्यापार मंडल ने कहा इस पर शासन प्रशासन कोई ठोस कदम उठाए।