
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



ब्यूरों रिपोर्टर

रिपोर्टर- रामगोपाल

लक्सर में हिंद मजदूर किसान समिति से जुड़े सैकड़ों युवकों ने इकट्ठा होकर 1990 में कश्मीर से हुए हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इसी घटना पर बनी द कश्मीर फाइल्स मूवी को पूरी तरह सही बताकर हर देशवासी से इसे देखने की अपील की। बाद में युवा एक साथ में मूवी देखने हरिद्वार रवाना हो गए। हाल ही में रिलिज मूवी द कश्मीर फाइल्स को लेकर इस समय पूरे देश में चर्चा चल रही है। सोमवार को हिंद किसान मजदूर समिति से जुड़े जिले भर के करीब दो सौ युवा लक्सर पहुंचे और इसी मूवी पर चर्चा की। बाद में सारे युवक जुलूस बनाकर नगर के बालावाली चौक पर पहुंचे और 1990 में कश्मीर के हिंदुओं पर हुए अत्याचार व कत्लेआम के खिलाफ प्रदर्शन किया।


युवाओं ने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं पर जिस तरह से अत्याचार हुआ, वह भरत जैसे बड़े लोकतंत्र पर कलंक के टीके की तरह है। युवाओं ने आरोप लगाया कि कश्मीर से हिंदुओं को खदेड़ना और उनकी संपत्ति पर काबिज होने में वहां की तत्कालीन सरकार ने भी आतताईयों का साथ दिया। केंद्र सरकार भरी दबाव मे मौन बैठी रही। कहा कि द कश्मीर फाइल्स नामक मूवी इसी सच्ची घटना पर बनी है। उन्होंने हर देशवासी से अपील की कि वे इस मूवी को जरुर देखें, ताकि उन्हें अपने ही देश में अपनों के ऊपर हुए इस लोमहर्षक अत्याचार की जानकारी हो सके। बाद में सारे युवा सामूहिक तौर पर इस मूवी का देखने के लिए हरिद्वार रवाना हो गए।


