
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- शुभम गंभीर

स्थान- बाजपुर

बाजपुर में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही किसानों ने राष्ट्रपति से किसानों की मांगों को पूरा कराने की मांग की। बता दें कि किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर किसानों में खासा आक्रोश बना हुआ है|


इसी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर के किसान 21 मार्च को वादाखिलाफी दिवस मना रहे हैं। इसी के चलते बाजपुर के एसडीएम कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने एसडीएम राकेश चंद तिवारी को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया, और राष्ट्रपति से जल्द किसानों की मांग को पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही किसानों की मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तो किसान उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे|


