
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर के जैतपुर गांव के लोगो के लिये आज का दिन बेहद ख़ास रहा| इस दिन की खासियत यह थी कि गाँव के राजाराम सेनी जो वरिष्ठ नेता भी है| उन्होंने आज अपने जीवन के सौ वर्ष पूरे कर लिए है| नेताजी राजाराम सेनी के शतकवीर हो जाने पर परिवार वालो गाँव वाली ने राजाराम सैनी को सैंचुरी बर्थडे कर सो किलोग्राम का केक काटकर राजाराम सैनी को शुभकामनाएं दी| अपने शताब्दी समारोह (जीवन के डायमंड जुबली सेलिब्रेशन ) में जाराम सैनी ने कहा वह खुशकिस्मत इंसान है| जो सौ वर्ष की आयु के साथ अपनी चार पीढ़ियों पुत्रों परपुत्रो ओर प्रपोत्रो के साथ इस खास मोके को उत्सव के रूप में मना रहा है शतकवीर राजाराम सेनी ने कहा कि जीवन मे अच्छी और सच्ची सोच रखना जरुरी है


हमेश दूसरों की मदद और राष्ट्र ओर समाज हित मे अच्छे कार्य करने चाहिये राजाराम सेनी के शतकवीर बनने पूर्व गृहमंत्री रामसिंह सेनी ओर पूर्व विधायक रामयश सिंह पूर्व राज्यमंत्री शयमवीर सेनी ओर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ उमादत्त शर्मा ने भी समारोह में पहुँचकर शतायु राजाराम सैनी को शुभकामनाएं दी| इन नेताओ ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हैल्थ ईज वैल्थ, वैल्थ इज वर्ल्ड अर्थात स्वास्थ्य है| तो दुनिया है अनयथा कुछ नही जिस तरह से राजाराम सैनी ने साधारण जीवन जिया ओर हमेशा अच्चे कर्म किये उसका नतीजा है| कि ईश्वर भी उन पर मेहरबान है ओर वे सो वर्ष की आयु में भी निरोग है| इन्होने कहा कि लोगों को राजाराम सैनी की जीवन शैली से प्रेरणा लेने चाहिये| समारोह में मौजूद लोगो ने राजाराम सैनी को सैंचुरी बर्थडे की बधाई दी|


