
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



स्थान- गदरपुर

रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 2 माह के लिए जिला बदर युवक को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि पुलिस ने धनीराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड 2 को जिला मजिस्ट्रेट जनपद पदम सिंह नगर द्वारा 21,1, 2022 को जिला बदर किया गया था जिसकी लास्ट तिथि 21 मार्च थी परंतु फिर भी युवक पुलिस को चकमा देकर शहर में रहते हुए अवैध कच्ची शराब की बिक्री कर रहा था।


जैसे ही नवनियुक्त थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट को इसकी सूचना मिली तो तत्काल ही थाना अध्यक्ष द्वारा युवक धनीराम को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं उत्तर प्रदेश निरंतर अधिनियम की धारा 3/10 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक सुनील सुतेड़ी, कांस्टेबल विमल टम्टा, कैलाश चंद, सदाकत अली मौजूद थे।


