भाईचारे के पर्व होली को शांतिपूर्ण रूप से मनाए जाने के लिए पुलिस की तैयारियां

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट-अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

भाईचारे के पर्व होली को शांतिपूर्ण रूप से मनाए जाने के लिए पुलिस ने पुरी तैयारियां कर ली है, अमन कमेटी की बैठकों के साथ ही शहर के जिम्मेदार नागरिकों से पुलिस ने सहयोग की अपील की है, वहीं त्योहार के मौके पर विवाद और रंजिश को दूर रखते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की भी जनता से अपील की गयी है, साथ ही  त्योहार के मौके पर नशे की हालत में वाहन चलाने को लेकर पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए कडी कार्यवाही की बात कहीं है।

आपसी भाईचारे का त्योहार है होली, लेकिन होली के मौके पर हुड़दंगियों का आतंक भाईचारे के त्योहार के रंग भंग डाल देता है, जिसके लिए इस बार पुलिस ने खास इंतजाम करते हुए हुड़दंगियों से निपटने के लिए खास पुलिस बल तैनात किया है, साथ ही अमन कमेटी की बैठक में जनता से अपील करते हुए पुलिस ने होली के पर्व पर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है, जिससे त्योहार के मौके पर किसी को भी असुविधा ना हो सके, वहीं हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी, यही नहीं होली पर्व पर किसी तरह के विवाद और रंजिशे ना हो इसके लिए भी पुलिस ने जनता से अपील करते हुए रंगों के त्योहार को प्रेम के मनाने की अपील की।