चैंपियन ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर जताया आभार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

ख़ानपुर से भाजपा प्रत्याशी देवयानी सिंह और ओर उनके पति कुँवर प्रणव सिंह चेम्पियन ने लँढोरा रंग महल में चुनाव की समीक्षा की तथा क्षेत्रवासियों की बैठक बुलाकर उनका आभार जताया रानी देवयानी सिंह ने कहा उन्हें जो 30 हजार से अधिक लोगो का समर्थन मिला वह किसी पैसे या दारू का नही बल्कि मेहनत और प्यार का सम्मान का है| हमारे वोटर पैसे और दारू में  नही बिके ख़ानपुर विधानसभा की जनता ने उन्हें जो सहयोग दिया उसके लिये वे आभारी है|

जनता के दुख दर्दो में हमेशा वे जनता के साथ खड़ी है कुँवर प्रणव चैम्पियन ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है| कुछ कारण रहे होंगे लेकिन उन्हें जो चुनाव में बड़ा सहयोग मिला आज तीन हजार से अधिक लोगो का बैठक में पहुचने से साबित होता है| कि हमारा भविष्य उज्ज्वल है उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के कार्य पहले की भांति ही उनके द्वारा उसी तरह कराये जाते रहंगे जैसे बीस साल से कराये जा रहे थे विकास की अविरल धारा लागातर जारी रहेगी|