
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्ट – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

नैनीताल उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को नोटिस जारी कर उनसे 20 अप्रैल तक जबाव दाखिल करने को कहा है यहाँ बता दें मदन कौशिक पर 2012 से 2017 तक के कार्यकाल में विधायक निधि से पुस्तकालय निर्माण में भारी गड़बड़ी करने का आरोप है इस मामले में निर्माणदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता को भी नोटिस जारी किया गया!


मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी सचिदानन्द डबराल की ओर से दायर जनहित याचिका को हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई इस याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह नोटिस जारी किए हैं जिस पर मदन कौशिक को 20 अप्रेल तक जवाब दाखिल करने के आदेश हाईकोर्ट ने दिये हैं।


