
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

विजुअल- जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के अंतर्गत चकरपुर बिलहरी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एसडीएम खटीमा को ज्ञापन सौंपकर रेलवे विभाग द्वारा बंद किए गए मार्ग को खुलवाए जाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी रेलवे विभाग द्वारा मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग स्वीकृत नहीं किया गया जिसके बाद विकल्प के तहत ग्रामीणों ने रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिया के नीचे से आवागमन शुरू कर दिया था


जिसको रेलवे विभाग द्वारा जेसीबी से बड़े-बड़े गड्ढे खुदवा कर बंद कर दिया गया है। जिस कारण आवागमन पूर्णतः बंद हो गया है। साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि अगर मार्ग को सुचारू नहीं किया गया तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। वहीं इस पूरे मामले में एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट ने बताया कि डिविजनल इंजीनियर के मुताबिक प्रपोजल मिलने के बाद रास्ता बनाया जा सकता है, लेकिन इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही एसडीएम ने बताया कि प्रस्ताव आने के बाद ही उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा।


