
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा वार्ड नंबर 6 के निवासियों ने स्थानीय फ्लोर मिल के स्वामी पर खकरा नाले के अंदर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए खटीमा एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में वार्ड वासियों ने आरोप लगाया है कि अतिक्रमण के कारण पानी निकासी बंद होने से बाढ़ की स्थिति बन सकती है। वहीं उन्होंने बताया कि पूर्व में भी माननीय न्यायालय के आदेश पर नाले से अवैध अतिक्रमण हटाया गया था


इसके बावजूद भी फ्लोर मिल स्वामी द्वारा नाले में अवैध अतिक्रमण कर दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड वासियों ने अवैध अतिक्रमण कर बनाए जा रहे दीवार को रोके जाने की गुहार लगाई है अन्यथा आंदोलन और धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। वहीं इस मामले में एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण करने के बाद अर्चना अतिक्रमण को हटाया जाएगा तथा आपदा को रोकने के लिए उचित जगह पर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।


