आगामी त्यौहारों को शांति पूर्ण मनाए जाने के उद्देश्य से कोतवाली में हुआ गोष्ठी आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- साहिल

स्थान-रामनगर         

आगामी होली त्यौहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्वक मनाये जाने हेतु कोतवाली रामनगर प्रांगण में श्रीमान उपजिलाधिकारी रामनगर श्री गौरव चटवाल की अध्यक्षता एवं अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर की उपस्थिति मैं रामनगर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आगामी त्यौहारो को शान्ति व सौहार्द पूर्वक मनाये जाने, त्योहार के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही, क्षेत्र में अवैध शराब का प्रचलन बन्द करने, पूर्व से नियत स्थानों पर ही होलिका दहन करने, होली त्यौहार पर होने वाली वसूली पर लगाम लगाने पर सहमति बनी।

इसके अतिरिक्त होली के त्यौहार पर रंग वाले दिन बाहरी जनपदों मुरादाबाद , रामपुर, बिजनौर, उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग रामनगर में आने वाले तथा कार्बेट नेशनल पार्क के अन्दर स्थित पनियास्रोत मजार पर बिना अनुमति जाने वाले लोगों पर भी लगाम लगाने तथा उक्त लोगों को रोकने हेतु सम्पूर्ण उपाय किये जाने पर सभी ने अपनी सहमति प्रकट की। उक्त गोष्ठी में स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री मौ0 अकरम, अध्यक्ष नगर पालिका रामनगर श्री नरेन्द्र कुमार अ0स0 अभि0 पेयजल निगम रामनगर , श्री राजकुमार भारती सफाई निरीक्षक नगर पालिका, श्री दिनेश चन्द्रा अध्यक्ष व्यापार मन्डल रामनगर, वन विभाग प्रतिनिधि आदि सहित विभिन्न धर्मों व सम्प्रदायों के सभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।