होली के पर्व पर रंगों से सजा बाजार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- मुरसलीन अल्वी

स्थान-भगवानपुर

करोना के चलते पिछले लंबे समय से होली का रंग थोड़ा फीका रहा मगर इस बार हालात सामान्य होने के चलते होली के पर्व पर लोगों में बडा उत्साह देखने को मिल रहा है| रंगो का त्यौहार होली नजदीक आते ही बाजारों में दुकाने सजनी शुरू हो गई हैं| घर से लेकर बाजारों तक अब धीरे-धीरे रौनक नजर आने लगी है| होली के पर्व पर बाजार में रंग बिरंगी पिचकारी व अलग अलग रंगों से दुकाने भरी दिखाई दे रही है| होली पर्व को लेकर जगह जगह कार्यक्रमों के भी आयोजनो की तैयारी की जा रही हैं| नगर के बाजारों में कई प्रकार की पिचकारी बिक रही है| बाजार में 10रुपये से लेकर हजारों रुपए तक की पिचकारी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है|

बंदूक, प्रेशर, टैंक, मुखोटे भी जमकर बिक रहे हैं| बच्चे भी अपने बड़ों को साथ लेकर बाजारो  में होली के पर्व की तैयारी करने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं| वही गुलाल के भी तरह-तरह के रंग बाजार  में दुकानों की रौनक बने हुए हैं| बाजारों में लाल हरा पीला नीला गुलाबी रंग का गुलाल सबसे ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं| दुकानदारों की मानें तो अभी-अभी विधानसभा चुनाव समाप्त हुआ है, और अब होली का पर्व नजदीक आ गया है| जिसको लेकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं| वहीं रंगों के साथ साथ कैराना वह मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आ रही है| फागुन के महीने में होली के रंग बाजारो से लेकर घरों तक दिखई  दे रहे हैं| इस दौरान महिलाएं भी अपना सारा कामकाज निपटा कर तरह-तरह के पकवान बनाने में जुटी हुई हैं| बाजार के बने बनाए सामान की अपेक्षा घर पर ही आलू के चिप्स पापड़ भुजिया व कई तरह के पकवान मेहमानों के लिए बनाकर रखे जा रहे हैं|