सैकड़ों लोगो ने स्टोन क्रेशर स्वामियों पर खनन की सामाग्री को नही खरीदने का आरोप लगाते हुए किया धरना प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

स्थान-लक्सर

रिपोर्टर-जसवीर सिंह

लक्सर के भोगपुर टांडा भागमल क्षेत्र के सेकड़ो लोगो ने स्टोन क्रेशर स्वामियों पर वन विकास निगम के पट्टे से किए जा रहे खनन की सामाग्री को नही खरीदने का आरोप लगाते हुए  भोगपुर शाहपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया ओर निजी पट्टो वालो के खनन सामग्री के वाहनों को भी रोक दिया तथा धरना देकर आंदोलन शुरू कर दिया आंदोलन कर रहे लोगो का कहना है कि स्टोन क्रेशर स्वामी वन विकास निगम के पट्टो से की जाने खनन सामग्री को घटिया आदि बताकर खरीदने स्व इंकार कर रहे है जबकि निजी पट्टो से खनन की जा रही सामग्री को खरीद रहे है

लोगो ने आरोप लगाया कि कुछ खनन माफियाओं द्वारा भूमि समतलीकरण तथा तालाब की खुदाई के नाम पर पट्टे आवंटित करा रखे है और इन पट्टो पर नियम कायदों को ताक पर रखकर गलत ढंग से खनन किया जा रहा हैं इन्होंने चेतावनी दी जबतक उनके द्वारा किये जाने वाली खनन सामग्री की स्टोन क्रशरों द्वारा खरीद शुरू नही की जाती है तब वे आंदोलन जारी रखेंगे?