यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में  युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन

 ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रेपोर्ट -मनीष पिथौरागढ़

स्थान-पिथौरागढ़

 युवाओं द्वारा यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया और महामहीम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन भेजा युवाओं ने बताया की 2021 में सेना की भर्ती हेतु फरवरी में , जुलाई में और सितंबर में अलग अलग भर्ती केंद्रों में शारीरिक दक्षता में भाग लेकर उसको पास किया जिसके बाद मेडिकल दक्षता में भी उत्तीर्ण हुए लेकिन उनकी लिखित परीक्षा अभी तक भी नहीं हो पाई है जिससे युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं,

युवाओं ने कहा की उनको पहले कोरोना के नाम का बहाना देकर लिखित परीक्षा टाल दी गई जबकि दूसरी तरफ बड़े बड़े राजनीतिक कार्यक्रम व बैठके सुचारू ढंग से चलती रही लेकिन युवाओं की लिखित परीक्षा नहीं कराई गई जो उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता हैं। युवाओं ने अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द लिखित परीक्षा कराए ताकि हमारा भविष्य बन सके क्योंकि बहुत से युवा एक साल से लिखित परीक्षा न होने के कारण वैद्य आयु सीमा को भी पार कर रहे हैं युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी की अगर जल्द युवाओं की सेना लिखित परीक्षा नहीं कराई गई और उनके साथ हो रहे अन्याय को नहीं रोका गया तो इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होगा।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव करन सिंह, पंकज सिंह, पवन सिंह, कमलेश कुंवर, अमित धामी, ललित भंडारी, चंदन कुमार, भूपेंद्र रावत, हर्ष बसेड़ा, शिवम पंत, नवीन ऐरी, हिमांशु कुंवर, केतन ओझा सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।