स्वयं सहायता समूह की महिलाएं होली के लिए तैयार कर रहीं हर्बल रंग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – ऋषिकेश

श्यामपुर की न्याय पंचायत ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में गुलजार फार्म की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन दिनों होली के लिए हर्बल रंग तैयार करने में जुटी हैं। ग्राम सभा खदरी खड़क माफ की पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के आठ स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों को हर्बल रंग बनाने का चार दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम संगठन की अध्यक्ष ईशा कलूड़ा ने दिया। इसमें रंगों को बनाने से लेकर रंगों की पैकिंग करने का तरीका भी बताया गया।

महकते हर्बल रंगों से लें इस होली का मजा, पढ़ें रंग बनाने की विधि

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने घर पर ही उपलब्ध पालक, चुकंदर गेंदा, नीम, करी पत्ता, मेथी, टेसू के फूल, गुलाब की पंखुड़ियों, पुदीना, तुलसी से निर्मित हर्बल रंग बनाए। ग्राम संगठन की अध्यक्ष ईशा कलूडा का कहना है हर्बल रंग बनाकर उसे अपने ग्रामीण क्षेत्र के मार्केट में बेचने से महिलाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर मीना पंवार, शिवानी नेगी, ममता भंडारी, समेश्वरी देवी, दुर्गा चौहान, दीपा सेमवाल, बीना भट्ट, कविता, सविता, सावित्री, बबीता नेगी, मंजू गुंसाई, अर्चना भट्ट, प्रियंका रावत, रुचि, संगीता, मोनिका, कमलेश्वरी, रंजना राणा, सुचिता, सुमित्रा, गुणा पंवार, रीता, सुमति, कुसुम, प्रियंका आदि मौजूद रहे।