पशु वधशाला के विरोध में ग्रामीणों का नहीं थम रहा आक्रोश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

पशु वधशाला का विरोध

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

केलाखेड़ा के ग्राम लंकुरा में बन रही पशु वधशाला के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी के चलते ग्रामीण पशु वधशाला के विरोध में एकत्र हुए। जहां ग्रामीणों के एकत्र होने की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। जिसके बाद पशु वधशाला के निर्माण का कार्य प्रशासन ने रुकवा दिया। बता दें कि केलाखेड़ा के ग्राम लंकुरा में पशु मधुशाला का निर्माण हो रहा है। जहां पशु वध चालक के निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है इसी के चलते पशु वधशाला का निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण ग्राम लंकुरा में एकत्र हो गए।

जहां ग्रामीणों ने पशु वध शाला के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की वहीं ग्रामीणों के एकत्र होने की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पशु वध शाला का निर्माण जिस स्थान पर हो रहा है उसके समीप किसानों की भूमि है जहां किसान खेती करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पशु वध शाला के समीप धार्मिक स्थल भी हैं जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। वहीं ग्रामीणों के विरोध के चलते स्थानीय प्रशासन ने पशु वधशला के निर्माण कार्य पर पर रोक लगा दी। एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि गांधी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है।