
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी 10 मार्च 2022 जनपद में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के निष्पक्ष, निर्विघ्न,शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराये जाने पर जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन कार्यों में अपना रचनात्मक सहयोग देने वाले समस्त प्रशासन, विभागीय, पुलिसबल, अद्र्वसैनिक बल के कार्मिकों का आयुक्त कुमाऊ मण्डल दीपक रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आभार व्यक्त किया है।


वहीं निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में सभी का सहयोग अति आवश्यक होता है जिसके लिए सभी कार्मिकों ने अपना-अपना सहयोग जिला प्रशासन को दिया है| जिला प्रशासन की ओर से सामान्य विधान सभा निर्वाचन 2022 में लगे कार्मिकों का सहयोग के लिए बधाई दी है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने भारत निर्वाचन आयोग से तैनात इस जनपद के लिए प्रेक्षकों का भी आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा सामान्य निर्वाचन के दौरान अपने अनुभवों से जिला निर्वाचन कार्यालय को अनुग्रहीत किया है, जिसके लिए जिला प्रशासन उनका भी हृदय की गहराईयों से धन्यवाद करता है।



