

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर पुलिस ने एक बार फिर अवैध कच्ची शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है | पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी ओर 40 लीटर शराब व भारी मात्रा में लहन बरामद किया और एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया | बता दें कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुखबिर ने भुरना गांव के पास खेत में कच्ची शराब बनाने की सूचना पुलिस को दी थी।

सूचना पर बीती रात पुलिस की टीम बनाकर जांच पड़ताल करने के लिए मौके पर भेजी गई थी। टीम ने खेत में छापा मारा तो वहां दो लोग शराब की भट्टी चलाते हुए मिले। पुलिस को देख एक खेतों के रास्ते फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में वहां से शराब बनाने के सारे उपकरण, रसोई गैस का सिलेंडर के अलावा 40 लीटर कच्ची शराब और करीब तीन सौ लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस सामान व शराब कब्जे में लेकर कोतवाली आ गई।


वहीं उन्होंने बताया कि पकड़े गए बिजेंद्र निवासी भुरना और मौके से फरार हुए उसके साथी सुमित निवासी सोसायटी रोड निवासी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



