कपकोट में हुई नेपाली मजदूर की खाई में गिरने से मौत, मिर्गी का रोगी था मृतक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955          

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- कपकोट (बागेश्वर)

 कपकोट में नेपाली मजदूर की खाई में गिरकर मौत हो गई है। मृतक मिर्गी का रोगी बताया गया है। पुलिस के अनुसार करन थापा (42) पुत्र बहादुर थापा निवासी सुरखेत नेपाल मंगलवार शाम करीब छह बजे कपकोट में पैरापिट में बैठा था। इसी दौरान वह सरयू नदी में गिर कर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि करन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मृतक के भाई नरेंद्र सिंह का परिवार पुल बाजार में किराए पर रहता है। करन अविवाहित था। खाद्य गोदाम में राशन ढोने के साथ ही दुकानों में सामान ढोता था। उसके पिता भी कपकोट में मजदूरी करते हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे असंतुलित होकर वह नदी में जा गिरा। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेजा जाएगा।