

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- नैनीताल

मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के दिशा निर्देशन में भवानीगंज क्षेत्र में चैकिंग के दौरान उ0नि0 नरेन्द्र कुमार को सूचना मिली कि जिला बदर अभियुक्त शानू, निवासी उपरोक्त माननीय जिलाधिकारी महोदय के आदेश का उल्लंघन कर अपने घर आया हुआ है | उक्त सूचना पर अभियुक्त शानू के घर पर तस्दीक के लिए दबिश दी गयी तो अभियुक्त नई बस्ती गुलरघट्टी स्थित अपने घर पर मौजुद मिला। चैकिंग के दौरान जिला बदर अभियुक्त शानू के कब्जे से प्लास्टिक की पन्नी 74 पैकेट में लगभग 0.940 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया। जिस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

वहीं संपूर्ण घटनाक्रम का अनावरण आज बलजीत सिंह भाकुनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया । वहीं आरोपी को पकड़ने में अरुण कुमार सैनी, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 फिरोज आलम, उ0नि0 प्रीति, कानि0 रविन्द्र कुमार, कानि0 गगन भण्डारी, कानि0 हेमन्त सिंह, कानि0 संजय सिंह पुलिस टीम में शामिल रहे | बता दें सानू, पुत्र रईस अहमद उर्फ मुन्ना निवासी- नई बस्ती गुलरघट्टी रामनगर जिला नैनीताल को श्रीमान जिलाधिकारी जनपद नैनीताल के आदेशों के क्रम में वाद संख्या 38/19 धारा ¾ गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में 03 तारीख को जनपद नैनीताल की सीमा से 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया था।



