पर्यावरण मित्र को गोली मारने वाले 2 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955          

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- रामनगर

पर्यावरण मित्र को गोली मारने के मामले में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े तीन से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बंबाघेर निवासी पर्यावरण मित्र राजेश कुमार (24) को सोमवार को एमपी इंटर कालेज के मैदान में गोली मार दी थी।

पर्यावरण मित्र के पिता सुरेश लाल की तहरीर पर पुलिस ने पप्पी सागर, चंदन उर्फ सागर निवासी शिवलालपुर रियूनिया लूटाबड़, हर्षू निवासी भवानीगंज कंजरपड़ाव और एक अन्य के खिलाफ धारा 307, 504, 120बी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन उर्फ सागर को तमंचा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि फरार नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल पर्यावरण मित्र की हालत में अब सुधार है।