

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ स्कूल राइका गोरशाली में एनएसएस के विशेष शिविर सत्र का आयोजन शुरू हुआ था, जो आज नशा मुक्त संस्कार युक्त उत्तराखंड के संकल्प और गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आयोजित एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने विद्यालय सेवित क्षेत्र के विभिन्न गांवों जोंकाणीं,गोरशाली,पाही और जखोल में भ्रमण कर ग्रामीणों को छात्र छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व के बारे में बताया गया। छात्र छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्ति संकल्प शपथ दिलाई गई।


इसके साथ ही साथ गांवों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। शिविर के समापन अवसर पर एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी शिवकंचन बर्त्वाल, कुशलानंद नौटियाल, मुरली मनोहर भट्ट द्वारा विशेष कैंप में छात्रों का मार्गदर्शन किया गया तथा बताया गया कि समाज में एन एस एस के शिविर एवं उसकी गतिविधियों से स्वयंसेवी छात्र छात्राओं में नैतिक मूल्यों और सामाजिक आदर्शों की भावना का विकास होता है।



