

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान – रुड़की

रुड़की में भारतीय किसान यूनियन के वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है, जिसमें किसान संगठनों से जुड़े नेता एक दूसरे को फर्जी साबित करने में जुट गए हैं। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष द्वारा किसान नेता पदम रोड़ के खिलाफ झबरेड़ा पुलिस थाने को तहरीर दी गयी थी| वहीं दूसरी ओर पुलिस को तहरीर दिए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन पदम रोड के प्रदेशाध्यक्ष पदम सिंह रोड और उनके सैंकड़ो समर्थकों ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है।


इस बाबत भारतीय किसान यूनियन रोड के प्रदेशाध्यक्ष पदम सिंह रोड का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से भारतीय किसान यूनियन रोड के नाम से किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं लेकिन कुछ किसान नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है इसलिए वह उल्टे सीधे बयान जारी कर रहे हैं। रुड़की के प्रशासनिक भवन में भारतीय किसान यूनियन रोड के सैकड़ों किसानों ने बैठक की जिसमे किसान नेता पदम रोड़ ने कहा कि यूनियन के जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायत करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आखिर उनके खिलाफ किस बात को लेकर तहरीर दी गयी है यह बात पता नही चल पाई है। वह लंबे समय से किसानों के संघर्ष की लड़ाई लड़ते चले आ रहे हैं और आज 36 बिरादरी के किसान उनके साथ है और किसानों का नेता वही होता है जो किसानों के हितों की लड़ाई लड़ता है| साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत प्रत्येक किसान के आदर्श हैं और उनका नाम लेने से कोई किसी को नही रोक सकता। उन्होने कहा कि उनके पास भी बहुत से सबूत हैं और वह भी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।



