हरिद्वार पहुंचा जिन्न, देखते ही देखते पी गया कई लीटर जूस, जानें पूरा मामला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955          

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

“धरती पर उतर आया जिन्न और देखते ही देखते पी गया कई लीटर जूस” | वहीं उसे देखने के लिए सड़क पर भीड़ उमड पड़ी | आपको बता दें कि बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित अलिफ लैला में जिन्न का किरदार निभाने वाले दयाल सिंह कश्यप आज हरिद्वार पहुंचे जहां एक जूस वाले ने पिछले 6 महीने से लोगों को चुनौती दी थी कि जूस की दुकान पर चार बड़े जग जूस जो भी पी जाएगा उसको ₹2100 का नगद इनाम दिया जाएगा |

पिछले काफी समय से कोई भी व्यक्ति इस शर्त को चुनौती नहीं दे पाया था लेकिन जिन का किरदार निभाने वाले दयाल ने जहां चुनौती भी दी वहीं गटागट चार की जगह 5 जग पीकर लोगों को दांत तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर दिया |

इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया | दयाल सिंह ने बताया कि बचपन से वह ब्रह्मचारी हैं और वृक्षारोपण में मंत्रालय द्वारा उन्हें तीन बार पुरस्कृत किया गया है | इसके साथ ही नशे के खिलाफ वह अभियान लगातार चलाते रहते हैं |