

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- सुनील बोरा

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में राम सेवक सभा प्रांगण में 10 दिनों तक चलने वाले फागोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते 2 वर्षों बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री राम सेवक सभा द्वारा तल्लीताल से रामसेवक सभा तक महिला होली जुलूस आयोजित किया गया।

होली जुलूस में महिलाओं ने कुमाउँनी परिधानों के साथ अलग अलग वेशभूषा धारण किए हुए नजर आयी। इस बीच सरोवर नगरी होली के गीतों से सराबोर हो उठी।


फागोत्सव के अवसर पर निकटवर्ती क्षेत्रों से नैनीताल पहुंची | महिलाओं का कहना है 2 वर्ष के बाद उन्हें होली कार्यक्रम में प्रतिभाग करना का मौका मिला है।



