खनन माफियों के खिलाफ धरना दे रहें ग्रामीण को धमकाने वाले के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

भूमि समतलीकरण की आड़ में खनन कर रहे खनन माफियो के खिलाफ शांतिपूर्ण रूप से धरना दे रहे किसानों को डरा धमकाने व धरना बन्द करने की धमकी देने के आरोप में कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है| वहीं थाने में धरना दे रहे ग्रामीण किसान गोधन ने सुरजन सिंह पुत्र शिकत्तर सिंह निवासी पत्तापानी बैलपड़ाव के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह जब धरना स्थल पर मौजूद थे तभी वहां पर सुरजन सिंह आ धमका व गाली गलौच करते हुए धरना बन्द करने की बात कहते हुए धरना स्थल पर लगे टेंट को गिरा दिया व देख लेने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया ।

वही थाना अध्य्क्ष राजवीर नेगी ने बताया गौधन की तहरीर पर सुरजन के खिलाफ धारा 504, 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है । वही ग्रामीण किसानों द्वारा पीयूष बिष्ट के नेतृत्व धरना जारी रखा| इस दौरन भगवान सिंह रौतेला, बिट्टू कम्बोज, आज्ञाकार सिंह, जगदीश छिमवाल, प्रमोद नेगी, पाला सिंह, कपिल सुयाल, कमल पांडे, भवन सिंह, कैलाश तिवारी, गोधन फर्त्याल, मुकेश तिवारी, चंदन सिंह, सुलक्खन सिंह, विजेंदर सिंह बिष्ट, कर्मजीत सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।