अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसबी ने किया शहीद की वीरांगना को सम्मानित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955          

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेलड़िया निवासी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीद चंद्रिका प्रसाद की पत्नी वीरांगना रामरती देवी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया | बताते चलें 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी के निर्देश अनुसार एसएसबी  बी-समवाय नारायण नगर के प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह भंडारी ने कैंप परिसर में रामरती देवी को शॉल ओढ़ाकर और एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया और उनका हौसला अफजाई किया।

वहीं प्रभारी निरीक्षक भंडारी ने बताया कि देश सेवा और सुरक्षा के साथ ही हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है। आज महिलाएं अपनी योग्यता से अपने शौर्य और साहस का परिचय देते हुए अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। आज हमने महिला दिवस पर सीआरपीएफ के शहीद जवान चंद्रिका प्रसाद की पत्नी वीरांगना रामरती देवी का सम्मान किया है। वहीं शहीद की पत्नी वीरांगना रामरती ने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा सम्मान पाकर काफी खुशी और साहस मिलता है।

आज एसएसबी नारायण नगर के अधिकारी के द्वारा मुझे सम्मानित किया गया है। सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा। वहीं इस दौरान सभी जवान उपस्थित रहे।