क्या कहतें हैं आपके सितारें, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

आज का राशिफल: 08 मार्च 2022

. मेष

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में आपके पिछले किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आपके सीनियर्स से आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके आत्म सम्मान में भी वृद्धि होगी। अपने मन की किसी भी बात को किसी ऐसे मित्र से साझा करने से बचना होगा, जिस पर आपको भरोसा नहीं है। 

. वृष 

Horoscope 29 January 2022 In Hindi Taurus Aaj Ka Rashifal January 29 Dainik  Rashifal, Daily Horoscope By Zodiac Sign Aries, Taurus, Gemini, Cancer,  Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Saggitarius, Capricorn, Aquarius, Pisces By


आज का दिन आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज व्यापार अथवा नौकरी कर रहे लोग किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण वह कोई गलत निर्णय को भी ले सकते हैं, मानसिक तनाव अधिक रहेगा और आपका स्वभाव भी कुछ चिड़चिड़ा रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य  आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 

. मिथुन

Horoscope 25 February 2022 In Hindi Gemini Aaj Ka Rashifal February 25  Dainik Rashifal, Daily Horoscope By Zodiac Sign Aries, Taurus, Gemini,  Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Saggitarius, Capricorn, Aquarius,  Pisces By


आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढे़गी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिलाओं से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा, नहीं तो यह उनके लिए कोई विवाद खड़ा करवा सकती हैं। आपको शासन में सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी।

. कर्क


आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आप सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख भी चारों ओर फैलेगी लेकिन किसी विपरीत समाचार को सुनकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको धैर्य धारण करके रखना होगा। 

. सिंह

Horoscope Today 18 March 2021 In Hindi Aaj Ka Rashifal Dainik Rashifal Leo  Daily Horoscope March 18 By Zodiac Sign Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo,  Virgo, Libra, Scorpio, Saggitarius, Capricorn, Aquarius, Pisces- Inext Live


आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, लेकिन परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आप अपने घर में पूजा, पाठ, हवन आदि करा सकते हैं। यदि आपका आज अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से मेल मिलाप हो, तो उसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। 

. कन्या

Horoscope Today 2 February 2021 In Hindi Aaj Ka Rashifal Dainik Rashifal  Virgo Daily Horoscope February 2 By Zodiac Sign Aries, Taurus, Gemini,  Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Saggitarius, Capricorn, Aquarius,  Pisces- Inext Live


आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा। छोटे बच्चे भी आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपनी सारी चिंताओं को भूल जाएंगे। अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से आप अपने मन की कुछ समस्याओं का समाधान खोजने की बात कर सकते हैं। 

. तुला

Horoscope Today In Hindi Aaj Ka Rashifal 19 June 2020 Dainik Rashifal Libra  Daily Horoscope June 19 By Zodiac Sign Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo,  Virgo, Libra, Scorpio, Saggitarius, Capricorn, Aquarius, Pisces- Inext Live


आज का दिन आपके रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा। यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुआ था, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी और वह किसी परिजन के मदद से समाप्त होगा। आप किसी संपत्ति के सौदे को भी फाइनल कर सकते हैं, लेकिन उसे आपको किसी के बहकावे में आकर नहीं करना है। अपनी बुद्धि व ववेक से निर्णय लेकर करना बेहतर रहेगा।

. वृश्चिक


आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन वह व्यर्थ की होंगी, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपके शत्रु प्रबल रहेंगे और आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग आज अपनी वाणी के कारण अपने एक मित्र बनाने में सफल रहेंगे और उनकी वाणी आज उनको मान-सम्मान भी दिलवाएगी।

. धनु

Daily Horoscope Today 11 March 2019 Aaj Ka Rashifal In Hindi- Inext Live


आज का दिन पैसे लेने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिसके कारण पूरा परिवार खुशी से झूम उठेगा। यदि आप को संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन पार्टनर की कुछ बातों से आपका मन थोड़ा दुखी होगा।

. मकर


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन उसमें सुधार होगा। छोटे व्यापारियों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन उसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके जाना बेहतर रहेगा।

. कुंभ


आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण उन्हें परेशान नहीं होना, क्योंकि वह उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे व अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आप संतान के खराब व्यवहार के कारण परेशान होंगे, यदि किसी से धन का लेनदेन किया था तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा, इसलिए सावधान रहें।

. मीन


आज का दिन पारिवारिक दायित्वों में पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता के सहयोग से किसी नए व्यवसाय में हाथ डाल सकते हैं, जिसमें आप सफलता हासिल करेंगे, लेकिन आपको अपने भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करने की कोशिश करनी होगी, जो लोग अभी तक किसी उलझन में है, आपको उनका समाधान मिलेगा, लेकिन विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका भी मिल सकता है।