डीजे पर नाचने-गाने को लेकर गांव के युवकों और बरातियों में जमकर हुआ बवाल, एक बराती गंभीर रूप से घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- खानपुर

बरात में डीजे पर नाचने-गाने को लेकर गांव के युवकों और बरातियों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भतीजे ने पुलिस को एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढा कलां गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे की शादी खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव के एक व्यक्ति की बेटी से तय हुई थी। अकौढा कलां से तुगलपुर गांव में बरात आई थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे।

इस दौरान बरातियों की एक युवक से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।आरोप है कि गांव के जोनी ने बरातियों पर पाठल से हमला कर दिया जिससे नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। घायल के भतीजे की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।