

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

उत्तराखंड के सितारगंज में बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था। जिस कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।

सोमवार को सितारंगज में चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर आ बनी। गाड़ी चलाते समय चालक फोन पर बात कर रहा था। हादसा होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घटना में अभी तक घायलों की ही सूचना है।



