सैलानियों से ऋषिकेश की गंगाघाटी दिखी गुलजार, भारी संख्या में नजर आए पर्यटक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – ऋषिकेश

रविवार को ऋषिकेश की गंगाघाटी पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार रही। राम और लक्ष्मणझूला पुल पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। होटल, कैंप, रिजॉर्ट सैलानियों से पैक रहे। वहीं, राफ्टिंग को लेकर भी पर्यटकों में उत्साह नजर आया। स्थानीय पर्यटन कारोबारी वैभव थपलियाल, सुभाष चौहान, पंकज अग्रवाल ने बताया कि एक मार्च से पर्यटकों की संख्या में उछाल आया है।

Rishikesh- ऋषिकेश घूमने से पहले यहां डालिए एक नजर... - rishikesh

 इससे आने वाले दिनों में पर्यटकों के और उमड़ने की उम्मीद है। वहीं रामझूला, लक्ष्मणझूला पुल और जानकी झूला पुल पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। रविवार को झूला पुलों पर लोगों की भीड़ नजर आई। पर्यटक झूला पुलों पर मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आए।

Tourists enjoy rafting in Gangaghati - गंगाघाटी में पर्यटकों ने राफ्टिंग का  लुत्फ उठाया

मुनिकीरेती के रामझूला, तपोवन और लक्ष्मणझूला बाजार और स्वर्गाश्रम की दुकानों में बाहर से आए लोगों ने खूब खरीदारी की। लंबे समय बाद फिर से क्षेत्र में रौनक नजर आई। स्थानीय व्यापारी भी पर्यटकों से आने से खुश नजर आ रहे हैं।